Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश में कोरोना मामले 68 लाख के पार - Sabguru News
होम Breaking देश में कोरोना मामले 68 लाख के पार

देश में कोरोना मामले 68 लाख के पार

0
देश में कोरोना मामले 68 लाख के पार
coronavirus update india recorded 70684 fresh covid-19 positive cases
coronavirus update india recorded 70684 fresh covid-19 positive cases
coronavirus update india recorded 70684 fresh covid-19 positive cases

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी से संक्रमितों का आंकड़ा बुधवार देर रात 68.24 लाख से अधिक हो गया और चिंता की बात यह है कि सक्रिय मामलों की संख्या में फिर से वृद्धि दर्ज की गयी है जो 9.08 लाख पर आ गयी हैं।

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक आज देर रात तक 70,684 नये मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या 68,24,863 हो गयी है। इस दौरान 868 और मरीजों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 1,05,459 हो गयी।

राहत की बात यह है कि देश में नये मामलों की तुलना में कोरोना की महामारी से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 68,908 और लोगों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या 58,10,161 हो गयी है। देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में वृद्धि होने और स्वस्थ मरीजों में तुलनात्मक कमी आने के कारण सक्रिय मामले 398 और बढ़कर 9,08,281 रह गये।

महाराष्ट्र 2,44,527 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। कर्नाटक एक लाख से अधिक 1,16,153 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि केरल 92,161 सक्रिय मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमण के 14,578 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,80,489 पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी जिसके कारण सक्रिय मामलों में कमी आयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 2,496 और घटकर 2,44,527 रह गयी।

इस दौरान 16,715 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 11,96,441 हो गयी है तथा 355 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 39,072 हो गयी है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 80.81 फीसदी पहुंच गयी है जबकि मृत्यु दर महज 2.63 प्रतिशत है।

दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश में कोरोना के 6,349 नए मामले सामने आए हैं जिससे यहां संक्रमितों की संख्या 7,34,427 हो गयी है जबकि 34 और मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा 6086 हो गयी है। राज्य में अबतक 6,78,828 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के मरीजों की संख्या में 9993 की वृद्धि के बाद राज्य में अब कोरोना के 115151 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 9461 पर पहुंच गया है तथा अब तक 533074 लोग स्वस्थ हुए हैं।

तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 45,135 हो गयी है तथा 9,984 लोगाें की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 5,80,736 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मरीज कम हुए हैं जिससे सक्रिय मामले 43,154 हो गये हैं तथा इस महामारी से 6,200 लोगों की मौत हुई है जबकि 3,74,972 मरीज ठीक हुए हैं। केरल में सक्रिय मामले लगातार बढ़ते हुये 92,161 हो गये तथा 907 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,60,253 हो गयी है। ओडिशा में सक्रिय मामले 29,770 हो गये हैं और 1,011 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 2,10,217 हो गयी है।

राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 22,186 हो गयी है। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 5,616 हो गयी है तथा अब तक 2,70,305 मरीज रोगमुक्त हुए हैं। तेलंगाना में कोरोना के 26,551 सक्रिय मामले हैं और 1,189 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,77,008 लोग इस महामारी से ठीक हुए है। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 27,988 सक्रिय मामले हैं तथा 5318 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 2,43,743 लोग स्वस्थ हुए हैं।

पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 11,571 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 1,05,585 हो गयी है जबकि अब तक 3,712 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 18,141 है तथा 1,18,039 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 2488 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 16,384 हैं तथा 3,531 लोगों की मौत हुई है और 1,26,757 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।

बिहार में सक्रिय मामले 11,148 हो गये हैं। राज्य में 927 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,79,351 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 1,590, हरियाणा में 1,528, जम्मू-कश्मीर में 1282, छत्तीसगढ़ में 1104, झारखंड में 757, असम में 778, उत्तराखंड में 677, पुड्डुचेरी में 551, गोवा में 477, त्रिपुरा में 298, चंडीगढ़ में 182, हिमाचल प्रदेश में 224, मणिपुर में 80, लद्दाख में 61, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 54, मेघालय में 60, सिक्किम में 49, नागालैंड में 12, अरुणाचल प्रदेश में 19 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।