Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश के आठ केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना से अब तक 5702 मौतें - Sabguru News
होम India City News देश के आठ केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना से अब तक 5702 मौतें

देश के आठ केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना से अब तक 5702 मौतें

0
देश के आठ केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना से अब तक 5702 मौतें
coronavirus update india recorded 86432 fresh covid 19 positive cases total number rises to 4023179
coronavirus update india recorded 86432 fresh covid 19 positive cases total number rises to 4023179
coronavirus update india recorded 86432 fresh covid 19 positive cases total number rises to 4023179

नई दिल्ली। देश के केंद्र शासित प्रदेशों में भी कोरोना वायरस (कोविड-19) काफी तेजी से पैर पसार रहा है और ऐसे आठ प्रदेशों में इसके कारण अब तक 5702 मरीजों की मौत हो चुकी है, जो देशभर में इस जानलेवा विषाणु के कारण अब तक हुई कुल मौतों का 8.20 प्रतिशत है।

कोविड-19 ने केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक कहर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बरपाया है। यहां इस महामारी से अब तक 4513 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जम्मू-कश्मीर में 755, पुड्डुचेरी में 280, चंडीगढ़ में 68, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 49, लद्दाख में 35 तथा दादर-नगर हवेली और दमन-दीव में दो लोगों ने इसके कारण दम तोड़ा है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 86432 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 4024179 हो गया। इस दौरान 70072 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या 3107223 हो गयी है तथा 1,089 लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या 69561 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………………सक्रिय………..स्वस्थ…………मौत

अंडमान-निकोबार——345——–2863——–49

आंध्र प्रदेश———– 102067—-370163—–4276

अरुणाचल प्रदेश—– 1488——-3280——–7

असम—————– 28159—– 92720——345

बिहार—————– 17032—- 126371—– 701

चंडीगढ़————— 2095—— 3105——– 68

छत्तीसगढ़———— 20672—– 19625——- 337

दादरा-नगर हवेली

दमन-दीव———— 285——— 2180——– 2

दिल्ली—————- 18842—— 161865——4513

गोवा—————– 4896——– 14747——-220

गुजरात————- 16184——— 82273—— 3076

हरियाणा———– 14053———- 57171——-759

हिमाचल प्रदेश—– 1815———– 4965——– 50

जम्मू-कश्मीर——- 8800———– 31435—— 755

झारखंड———— 15549———- 32043——- 447

कर्नाटक———– 99120———- 274196—— 6170

केरल————– 21334———- 60444——– 326

लद्दाख ————-815————– 2085——— 35

मध्य प्रदेश——— 15474———– 53257——–1513

महाराष्ट्र———— 211325———- 625773——-25964

मणिपुर————- 1765————–4899——– 35

मेघालय————- 1252————–1468——– 14

मिजोरम———— 363—————-683———- 0

नागालैंड———— 736—————-3361——– 10

ओडिशा————- 25816———— 90331—— 531

पुड्डुचेरी———– 5210————– 10674——- 280

पंजाब————— 15731———– 42543——– 1739

राजस्थान———– 14790———— 71899——— 1108

सिक्किम———— 509————— 1329———- 5

तमिलनाडु———– 51633———— 392507——- 7687

तेलंगाना———— 32915————– 104603——- 877

त्रिपुरा————— 5888—————- 8483———-136

उत्तराखंड———– 7188————— 15511——– 312

उत्तर प्रदेश———– 58595———— 190818—— 3762

पश्चिम बंगाल———- 23654————147553——- 3452

कुल——————–846395———–3107223—— 69561