Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महाराष्ट्र समेत छह राज्यों में कोरोना से 58 प्रतिशत मुक्त - Sabguru News
होम India City News महाराष्ट्र समेत छह राज्यों में कोरोना से 58 प्रतिशत मुक्त

महाराष्ट्र समेत छह राज्यों में कोरोना से 58 प्रतिशत मुक्त

0
महाराष्ट्र समेत छह राज्यों में कोरोना से 58 प्रतिशत मुक्त
coronavirus update india recorded 96424 fresh covid-19 positive cases total number rises to 5214677
coronavirus update india recorded 96424 fresh covid-19 positive cases total number rises to 5214677
coronavirus update india recorded 96424 fresh covid-19 positive cases total number rises to 5214677

नई दिल्ली। देश में महाराष्ट्र समेत दक्षिण के पांच राज्य केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में कोरोना संक्रमण से 23,96,813 मरीज ठीक हुए हैं जोकि देश में कुल ठीक हुए 41,12,551 सक्रिय मामलों का 58 प्रतिशत से भी अधिक है।

महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक 8,12,354 मरीज रोगमुक्त हुए हैं, वहीं आंध्र प्रदेश में 5,08,088, तमिलनाडु में 4,70,192, केरल में 87,345, तेलंगाना में 1,35,357 और कर्नाटक में 3,83,077 मरीजों को संक्रमण से निजात मिली है जो देश भर में स्वस्थ हुए 41,12,551 लोगों का 58 प्रतिशत से अधिक है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना संक्रमण के 96,424 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 52 लाख को पार कर 52,14,677 हो गया है। वहीं 41,12,551 लोग अब तक संक्रमणमुक्त हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,174 मरीजों की मौत हो गयी है जिससे इस संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 84,372 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………………सक्रिय………..स्वस्थ…………मौत

अंडमान और निकोबार..174………..3378…………..52

आंध्र प्रदेश…………..88197……….508088……..5177

अरुणाचल प्रदेश ……1871……….. 4967…………13

असम ……………….28208……….121613……….528

बिहार ……………….13156………..150040……….855

चंडीगढ़ ……………..3085………….6062………….109

छत्तीसगढ़ ………….36036…………41111…………628

दादरा नगर हवेली

और दमन दीव………221…………….2608…………..2

दिल्ली ……………..31721……….198103………..4877

गोवा ……………….5612…………20844…………..327

गुजरात ……………15975…………99681………..3270

हरियाणा …………..21014………..81690………..1069

हिमाचल प्रदेश ……4146…………6946……………..98

जम्मू कश्मीर ……..20239………..38521………… 951

झारखंड……………13703…………52807…………590

कर्नाटक …………..103650………383077……….7629

केरल ……………..34380…………87345………..489

लद्दाख …………….972……………2558…………..46

मध्यप्रदेश………….21631……….74398…………1877

महाराष्ट्र………….302135………812354………31351

मणिपुर …………..1841…………6538…………..51

मेघालय………….1983………….2342……………31

मिजोरम ………….585………….949………………0

नागालैंड ………….1193………..4098……………15

ओडिशा …………33026……..133466………….669

पुड्डुचेरी…………..4744………..16253……………431

पंजाब …………21568………..65818……………2646

राजस्थान ……..17495………..90685…………..1293

सिक्किम ……….463………….1789……………….22

तमिलनाडु…….46610………470192………….8618

तेलंगाना ………30673………135357…………..1016

त्रिपुरा …………7162…………13559…………….228

उत्तराखंड ……11714…………24965…………….460

उत्तर प्रदेश ……68235………263288…………..4771

पश्चिम बंगाल……..24336………187061………..4183

कुल ………. 1017754……. 4112551………..84372