Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महाराष्ट्र में कोरोना मामले 6.28 लाख के पार - Sabguru News
होम India City News महाराष्ट्र में कोरोना मामले 6.28 लाख के पार

महाराष्ट्र में कोरोना मामले 6.28 लाख के पार

0
महाराष्ट्र में कोरोना मामले 6.28 लाख के पार
coronavirus update maharashtra recorded 13165 fresh covid 19 positive cases total number rises to 628642
coronavirus update maharashtra recorded 13165 fresh covid 19 positive cases total number rises to 628642
coronavirus update maharashtra recorded 13165 fresh covid 19 positive cases total number rises to 628642

मुंबई। देश में कोरोना महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 13,165 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बुधवार रात बढ़कर 6.28 लाख के पार पहुंच गयी लेकिन चिंता की बात यह है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में आंशिक गिरावट और सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है।

राज्य में इस दौरान 9,011 मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या भी 4.46 लाख के पार पहुंच गयी है। यानी मरीजों के स्वस्थ होने की दर 71 फीसदी से अधिक हो गयी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में अब तक 6,28,642 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इस दौरान 346 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 21,033 हो गयी है। राज्य में अब तक स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 4,46,881 हो गयी है।

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज आंशिक गिरावट के साथ 71.08 फीसदी हो गयी जो मंगलवार को बढ़कर 71.14 प्रतिशत हो गयी थी जबकि मरीजों की मृत्यु दर आंशिक गिरावट के साथ 3.34 प्रतिशत पर आ गई।

चिंता की एक और बात यह है कि राज्य में आज सक्रिय मामलों में 3,805 की वृद्धि दर्ज की गयी। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 1,60,413 रही जो मंगलवार को 1,56,608 थी। सभी मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले में पहले स्थान पर है।