

चेन्नई। तमिलनाडु में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान 5,835 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 3.20 लाख के पार पहुंच गयी। इस दौरान 5,146 मरीजों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 2.61 लाख से अधिक हो गयी।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,20,355 हो गयी है। इस दौरान स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,61,459 हो गयी है। इसके साथ ही मरीजों के स्वस्थ हाेने की दर बढ़कर 81.61 फीसदी पहुंच गयी जो बुधवार को 81.49 प्रतिशत रही थी।
राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या में 570 की बढोतरी हुई है। राज्य में आज 53,499 सक्रिय मामले थे जो बुधवार को 52,929 थे। राज्य में इसी अवधि में 119 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,397 हो गयी है।
गौरतलब है कि संक्रमण और मौत के मामलों में तमिलनाडु महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है।