

चेन्नई। तमिलनाडु में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान 5,890 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या सोमवार को बढ़कर 3.44 लाख के करीब पहुंच गयी। इस दौरान 5,667 मरीजों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 2.83 लाख से अधिक हो गयी।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,43,945 हो गयी है। इस दौरान स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,83,937 हो गयी है। इसके साथ ही मरीजों के स्वस्थ हाेने की दर बढ़कर 82.55 फीसदी पहुंच गयी जो रविवार को 82.31 प्रतिशत थी।
राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या में 103 की वृद्धि दर्ज की गयी है। राज्य में आज 54,122 सक्रिय मामले हैं जो रविवार को 54,019 थे। राज्य में इसी अवधि में 120 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,886 हो गयी है।
गौरतलब है कि संक्रमण और मौत के मामलों में तमिलनाडु महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है।