Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
coronavirus, coronavirus world update, corona deaths, covid-19, world news, health news
होम Breaking विश्व में कोरोना वायरस से 21.39 लाख लोगों की मौत

विश्व में कोरोना वायरस से 21.39 लाख लोगों की मौत

0
विश्व में कोरोना वायरस से 21.39 लाख लोगों की मौत

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोराेना वायरस से दुनिया भर में 21.39 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं इस बीमारी से पीड़ितों की संख्या 9.96 करोड़ से अधिक हो गई है। इस बीच बहुत से देशों में कोविड-19 टीकाकरण अभियान जारी है।

अमरीका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर नौ करोड़ 96 लाख 74 हजार 951 हो गई है तथा 21 लाख 39 हजार से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमरीका में संक्रमितों की संख्या करीब 2.52 करोड़ तक पहुंच चुकी है, जबकि 4.20 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ छह लाख 76 हजार से अधिक हो गया है। इस महामारी को मात देने वालों की संख्या एक करोड़ तीन लाख 45 हजार से ज्यादा हो गई है और जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,53,587 तक पहुंच गया है।

ब्राजील में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 88.71 लाख से ज्यादा हो गई और इस महामारी से 2.17 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 36.98 लाख से अधिक हो गई है जबकि 68,841 लोगों की मौत हो गई है। ब्रिटेन में 36.80 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 98,723 लोगों की मौत हुई है।

फ्रांस में करीब 31.16 लाख से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 73,636 मरीजों की मौत हाे चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 25.93 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 56,208 लोगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 24.75 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 85,881 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक 24.35 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 25,210 लाेग काल के गाल में समा गए हैं।

जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 21.54 लाख के पार पहुंच गई है तथा 52,626 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 20.27 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 51,747 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से 18.74 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 47,034 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 17.63 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1,50,273 लोगों की मौत हो चुकी है।

पोलैंड में संक्रमण के 14.78 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं तथा 35,401 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से संक्रमित मामले 14.17 लाख के पार पहुंच गए हैं और तथा 41,117 लोग काल के गाल में समा गए हैं। ईरान में इस महामारी से अब तक 13.79 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 57,481 लोगों की मौत हो गई है।

यूक्रेन में 12.34 लाख से ज्यादा लाेग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 23,001 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक करीब 10.93 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 39,608 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडोनेशिया में कोरोना से 9.99 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 28,132 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 9.66 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 13,686 लोगों की मौत हुई है। चेक गणराज्य में कोरोना से 9.40 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,453 लोगों की मौत हुई है।

कनाडा में अब तक 7.57 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 18,868 लोगों की मौत हुई है। रोमानिया में कोरोना से 7.12 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17,841 लोगाें की मौत हो चुकी है। चिली में कोविड-19 से 7.03 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 17,999 लोगों ने जान गंवाई है।

बेल्जियम में संक्रमितों की संख्या 6.93 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 20,814 लोगाें की मौत हो चुकी है। पुर्तगाल ने संक्रमितों के मामले में इराक को पीछे छोड दिया है और यहां इस महामारी से 6.43 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 10,721 लोगों की जान जा चुकी है।

इराक में संक्रमितों की संख्या 6.14 लाख के पार हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 13 हजार तक पहुंच गया है। इजरायल में संक्रमितों की संख्या करीब 6.13 लाख पहुंच गयी है जबकि मृतकों की संख्या 4498 हो गयी है।

स्वीडन में इस महामारी से 5.47 लाख लोग से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,005 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान में कोरोना से 5.34 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,318 लोगों की मौत हो चुकी है। बांग्लादेश में कोरोना में 5.32 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 8041 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

फिलीपींस में 5.14 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आये हैं तथा 10,292 लोगों की मौत हो चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से 5.13 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 9146 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से 4.66 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 8172 लोगों की जान जा चुकी है।

ऑस्ट्रिया में कोरोना से 4.05 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 7451 लोगों की मौत हो गयी हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 3.66 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6355 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 14,639, बोलीविया में 10,051 मिस्र में 9,012, ग्वाटेमाला में 5469 तथा चीन में 4807 लोगों की मौत हो चुकी है।