Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर ऑनेस्टी की अध्यक्ष चुनी गई पार्षद सुनीता चौहान - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर ऑनेस्टी की अध्यक्ष चुनी गई पार्षद सुनीता चौहान

अजमेर ऑनेस्टी की अध्यक्ष चुनी गई पार्षद सुनीता चौहान

0
अजमेर ऑनेस्टी की अध्यक्ष चुनी गई पार्षद सुनीता चौहान

अजमेर। अजमेर ऑनेस्टी संस्था के गुरुवार को चुनाव विधिवत सम्पन्न हुए। सदस्यों ने निर्विरोध रूप से संस्था की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव किया।

संस्थापक अध्यक्ष ललित जैन के सान्निध्य में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सुनीता चौहान, उपाध्यक्ष पद पर संजीव अत्रे, सचिव पद पर नरेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद अश्विन कश्यप को चुना गया।

कमेटी के पांच मेंबर पवनेश गौड, राकेश शर्मा, रंजना श्रीवास्तव, महेंद्र चौधरी, हेमंत सिंगोदिया को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया। उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत किया।