Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पाली : बंद पड़े कमरे में दंपती के शव फांसी पर लटकते मिले - Sabguru News
होम Latest news पाली : बंद पड़े कमरे में दंपती के शव फांसी पर लटकते मिले

पाली : बंद पड़े कमरे में दंपती के शव फांसी पर लटकते मिले

0
पाली : बंद पड़े कमरे में दंपती के शव फांसी पर लटकते मिले

पाली। राजस्थान में पाली जिले के बाली उपखंड के सादडी थाना क्षेत्र में मुंडारा गांव में पुलिस ने आज एक बंद पडे कमरे में एक दम्पती के शव बरामद किए।

पुलिस क अनुसार मुंडारा के समीपवर्ती मोरखा ग्राम में मोरखा-सिन्दरली नदी के पास कृषि बेरा नोकरा के पास बंद पडे कमरे में पति-पत्नि ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है।

पुलिस ने मृतकों की पहचान उदयपुर जिले के गोगुन्दा हाल मुंडारा रानी भीटवाडा रोड निवासी अमराराम भील एवं उसकी पत्नी निरमा के रूप में की है। मृतक पति पत्नी यहां मजदूरी का काम करते थे। मृतकों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है। पुलिस ने मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।