Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
CP Joshi asked There will be no communication gap in the House - डॉ सीपी जोशी 15वीं राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष बने - Sabguru News
होम Headlines डॉ सीपी जोशी 15वीं राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष बने

डॉ सीपी जोशी 15वीं राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष बने

0
डॉ सीपी जोशी 15वीं राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष बने
CP Joshi asked There will be no communication gap in the House
CP Joshi asked There will be no communication gap in the House
CP Joshi asked There will be no communication gap in the House

जयपुर। नाथद्वारा से विधाक डॉ सी पी जोशी को सर्वसम्मति से पन्द्रहवीं विधानसभा के अध्यक्ष चुना गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके नाम का प्रस्ताव पेश किया। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राजेंद्र राठौड़, महादेव सिंह खंडेला, बलवान पूनियां, कांति प्रसाद एवं राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने भी एक-एक करके प्रस्ताव रखे।

इनका अनुमोदन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी, विधायक आलोक बेनीवाल, बाबू लाल नागर, गिरधारी लाल और हनुमान बेनीवाल ने किया।

इसके बाद जोशी सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिए गए। गहलोत और राजे सहित अन्य दलों के विधायक उन्हें आसन तक लेकर गए और जोशी ने आसन संभाला।

उनके अध्यक्ष बनने के बाद गहलोत ने उनको बधाई देते हुए कहा कि सदन से आपका रिश्ता 38 साल पुराना है। सभी पार्टियों ने आपके नाम का प्रस्ताव किया है। लिहाजा विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सदन को चलाने में आपका अनुभव काम आएगा। बेनिवाल ने अपने बधाई संबोधन में पिछली सरकार पर निशाना साधा। इस पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने आपत्ति जताई। इस दौरान दोनों में बहस भी हुई।

उल्लेखनीय है कि जोशी नाथद्वारा से पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं। जोशी वर्ष 2008 में विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक वोट से चुनाव हार गए थे। बाद में 2009 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करके मनमोहन सरकार में मंत्री बने।