Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
maakapa ki har ka karan kaha tripura mein dhanabal ke kaaran chunaav haare || माकपा ने हार पर कहा त्रिपुरा में धनबल के कारण चुनाव हारे
होम Delhi माकपा ने हार पर कहा त्रिपुरा में धनबल के कारण चुनाव हारे

माकपा ने हार पर कहा त्रिपुरा में धनबल के कारण चुनाव हारे

0
माकपा ने हार पर कहा त्रिपुरा में धनबल के कारण चुनाव हारे
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी

SABGURU NEWS | नयी दिल्ली मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने त्रिपुरा में अपनी बुरी हार के लिए चुनाव में मनी पॉवर को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने गैर वाम वोट को लामबंद कर चुनाव जीतने में सफलता पायी है।

माकपा ने त्रिपुरा चुनाव के नतीजे आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में यह बात स्वीकार की है।

पार्टी पोलित ब्यूरो ने यहाँ जारी बयान में कहा है कि भाजपा आईपीएफटी गठबंधन वाम सरकार को 25 साल के बाद बेदखल कर सरकार बनाने जा रहा है।

भाजपा ने मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए बड़े पैमाने पर धन बल का इस्तेमाल किया है और एनी संसाधनों का भी इस्तेमाल किया है। इसके अलावा हार के अन्य कारण भी रहे हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि भाजपा ने वाम विरोधी मतों को अपने पक्ष में एकजुट किया और कांग्रेस के वोट बैंक को अपनी ओर खींचा है। पार्टी ने कहा कि वाम मोर्चे को चुनाव में 45 प्रतिशत वोट मिले हैं लेकिन वह अपनी हार के कारणों की जांच करेगी और उन्हें दूर करेगी।

माकपा ने कहा कि वह त्रिपुरा की जनता के लिए अपना कार्य करती रहेगी और आदिवासी तथा गैर आदिवासी एकता को बनाये रखेगी।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो