Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाकपा ने लिखा मोदी को सुरक्षा पत्र - Sabguru News
होम Headlines भाकपा ने लिखा मोदी को सुरक्षा पत्र

भाकपा ने लिखा मोदी को सुरक्षा पत्र

0
भाकपा ने लिखा मोदी को सुरक्षा पत्र
CPI wrote a letter to Modi

नयी दिल्ली 18 नवंबर :- भारतीय कमुनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता अतुल कुमार अनजान ने प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर देश के स्वतंत्रता सेनानियों की उपेक्षा किये जाने का आरोप लगाया है और उन सेनानियों के साथ भेदभाव पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

 अनजान ने आज इन दोनों को लिखे गए पत्र में कहा है कि आप अपने भाषणों में बार-बार स्वतन्त्रता सेनानियों के त्याग बलिदान का जिक्र करते हैं लेकिन इस देश में उनके प्रति भेदभाव बरता जाता है और उन्हें अपेक्षित सम्मन नही मिलता।

भाकपा के राष्ट्रीय सचिव ने आज यहाँ जारी एक बयान में कहा कि गोवा मुक्ति आन्दोकन के सेनानी एवं महाराष्ट्र के किसान नेता माधव राव गायकवाड का गत दिनों मनमाड में 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह राज्य में दो बार विधान परिषद्के सदस्य तथा एक बार विधान सभा के सदस्य भी रह चुके थे। वह सदन में विपक्ष के नेता थे तथा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य मंत्री बी पी नाईक के साथ सहकारिता आन्दोलन में भाग लिया।

उन्होंने राज्य में 30 से अधिक अनाथालय भी खोले। उनका अंतिम संस्कार 13 नवम्बर को किया गया और उनकी स्मृति में पूरा शहर व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे तथा नगरपालिका भी बंद रही लेकिन प्राशासन ने कोई श्रद्धा सुमन अर्पित नही किये और सहयोग नही किया।

 अनजान ने  मोदी से अनुरोध किया कि वह इस सम्बन्ध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से जरुर बात कर उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों के साथ न्याय करने एवं उन्हें उचित सम्मान देने की व्यवस्था करें।