Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Crosses BJP and Congress over traitor DSP - Sabguru News
होम India गद्दार डीएसपी को लेकर भाजपा और कांग्रेस में आर-पार

गद्दार डीएसपी को लेकर भाजपा और कांग्रेस में आर-पार

0
गद्दार डीएसपी को लेकर भाजपा और कांग्रेस में आर-पार

जयपुर। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी देवेंद्र सिंह को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस और भाजपा के नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। दूसरी ओर गद्दार डीएसपी देवेंद्र सिंह की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पैसों के लालच में डीएसपी पिछले कई वर्षों से वतन का सौदा करता चला रहा था। आतंकवादियों के साथ इसकी मिलीभगत इतनी गहरी है कि जांच में परत दर परत खुलती जा रही है। इसके कारनामे देखकर जांच एजेंसियों के भी होश उड़ गए हैं।

भाजपा और कांग्रेस में आर-पार

गद्दार डीएसपी देवेंद्र सिंह को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में चेकिंग के दौरान रविवार को एक गाड़ी से हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को गिरफ़्तार किया गया था। डीएसपी के आतंकवादियों के साथ पकड़े जाने के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा ने भी कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है।

देश की सुरक्षा को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल

गद्दार देश की देवेंद्र सिंह को आतंकवादियों के साथ पकड़े जाने पर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। विपक्षी नेताओं ने कहा कि देश की सुरक्षा में चूक होती रही और केंद्र सरकार सोती रही। सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक को लेकर कांग्रेस पार्टी और विपक्ष की अन्य पार्टियां मोदी सरकार पर हमलावर हैं और देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से सीधे सवाल किए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय लोकदल के नेता और पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने देवेंद्र सिंह के मामले में ट्वीट किया, ‘एक पुलिस अफसर जिसने कुछ दिनों पहले ही विदेशी राजनयिकों को जम्मू-कश्मीर का दौरा करवाया, जब पुलवामा में जवानों पर कार से हमला किया गया तब भी वह वहां पर मौजूद था, कार सुरक्षा से पार जाकर जवानों पर हमला कर देती है। डोभाल साहब क्या हो रहा है। कांग्रेस की ओर से भी देवेंद्र सिंह के मामले में सरकार पर सवाल खड़े किए गए। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट कर सवाल किए थे कि देवेंद्र सिंह कौन हैं। 2001 के संसद पर हुए हमले में उनका क्या हाथ था? पुलवामा हमले में उनका क्या हाथ था।

भाजपा ने कांग्रेस पर किया पलटवार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम से गिरफ्तार किए गए डीएसपी देवेंद्र सिंह के आतंकी कनेक्शन पर देश में राजनीति गर्म है। कांग्रेस की तरफ से पहले देवेंद्र सिंह के बहाने केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया और सुरक्षा पर सवाल खड़े किए गए। अब भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है और कहा है कि कांग्रेस पार्टी हिंदुओं को आतंकी घोषित करना चाहती है। आतंक के मुद्दे पर धर्म लाकर राजनीति करना चाहती है।

संबित पात्रा ने कांग्रेस पर पाकिस्तान का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘इसी देश की पुलिस ने देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है, कानून अपना काम रहा है। कांग्रेस ने वही किया जिसमें वह सक्षम है, कांग्रेस ने एक बार फिर भारत पर हमला किया है और पाकिस्तान का पक्ष लिया है।

देवेंद्र सिंह की एनआईए से जांच कराने पर भड़के राहुल गांधी

आतंकियों की मदद करने के आरोप में जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किए गए देवेंद्र सिंह को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर इस मसले पर मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने लिखा कि देवेंद्र सिंह को चुप करने का सबसे बेहतरीन तरीका यही है कि उसे नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के हवाले कर दें। राहुल गांधी बीते तीन दिनों से देवेंद्र सिंह के मामले पर सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

शुक्रवार को किए गए अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि एनआईए की अगुवाई भी एक और मोदी ही कर रहे हैं। वाईके मोदी जिसने गुजरात दंगे और हरेन पंड्या मामले की जांच की थी। वाईके की अगुवाई में ये केस उसी तरह है मानो पूरी तरह से दब गया है। गौरतलब है कि देवेंद्र सिंह को जम्मू-कश्मीर से दिल्ली लाने की तैयारी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले की जुड़ी जांच एनआईए को सौंप दी है।

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार