Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद अल खलीफा बने बहरीन के नए प्रधानमंत्री - Sabguru News
होम Headlines क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद अल खलीफा बने बहरीन के नए प्रधानमंत्री

क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद अल खलीफा बने बहरीन के नए प्रधानमंत्री

0
क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद अल खलीफा बने बहरीन के नए प्रधानमंत्री

मनामा। बहरीन के शाह हमाद बिन इसा अल खलीफा ने क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद अल खलीफा को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। बहरीन की सरकारी समाचार एजेंसी बीएनए ने शाही परिवार की ओर से इस संबंध में जारी एक कार्यकारी आदेश के हवाले से यह जानकारी दी।

इससे पहले बहरीन के प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का बुधवार को निधन हो गया था। 84 वर्षीय खलीफा बिन सलमान अल खलीफा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अमेरिका में अपना इलाज करवा रहे थे। उनके नाम दुनिया में किसी भी सरकार के सबसे लंबे समय तक प्रमुख रहने का रिकाॅर्ड है। बहरीन ने उनके निधन पर एक सप्ताह के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बहरीन के शाह ने क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद अल खलीफा को तत्काल प्रभाव से देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। बहरीन के शाही परिवार के पास संसद की सलाह लिए बिना ही देश के प्रधानमंत्री की नियुक्ति करने का अधिकार है।

क्षेत्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि बहरीन के आंतरिक धार्मिक कलह को शांत करने के लिए ही युवा क्राउन प्रिंस को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। बहरीन के शिया मुसलमानों ने दिवंगत प्रधानमंत्री पर उनके अधिकारों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।

मोदी और राहुल ने बहरीन के प्रधानमंत्री के निधन पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बहरीन के प्रधानमंत्री राजकुमार खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मोदी ने बुधवार को ट्वीट किया कि बहरीन के प्रधानमंत्री राजकुमार खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के निधन पर मैं हृदय से गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। दुख की इस घड़ी में बहरीन के शाह, शाही परिवार और बहरीन की आम जनता के साथ हमारी प्रार्थनाएं हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बहरीन के प्रधानमंत्री राजकुमार अल खलीफा के निधन पर शोक व्यक्त जताते हुए बहरीन के लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की है।