Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
CRPF martyr soldiers Funeral in rajasthan with state and military honor-शहीद जवानों की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि - Sabguru News
होम Rajasthan Dholpur शहीद जवानों की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि

शहीद जवानों की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि

0
शहीद जवानों की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि
CRPF martyr soldiers Funeral in rajasthan with state and military honor
CRPF martyr soldiers Funeral in rajasthan with state and military honor

जयपुर। जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद हुए राजस्थान के केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पांच जवानों का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

गमगीन माहौल में शहीदों का पार्थिव शरीर अपने पैतृक गांव पहुंचा। अंत्येष्टि से पूर्व शहीद जवानों के पार्थिव देह पर राज्य सरकार की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गई। शहीदों की अंतिम विदाई यात्रा में हजारों लोगों का हुजूम उमड पडा। लोग भारत माता की जय- पाकिस्तान मुर्दाबाद, देश शहीद की शहादत को कभी नहीं भुलेगा जैसे नारे लगा रहे थे। राज्य के अधिकांश शहर एवं कस्बों में लोगों ने शहीदों के सम्मान में अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखे।

CRPF martyr soldiers Funeral in rajasthan with state and military honor

धौलपुर जिले के जेतपुर गांव में शहीद भागीरथ सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके तीन वर्षीय पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, सांसद मनोज राजोरिया, विधायक रोहित बोहरा, जिला प्रमुख डॉ धर्मपाल सहित जनप्रतिनिध एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

भरतपुर जिले के सुंदरवाली में शहीद जीतराम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें उनके पांच वर्षीय पुत्र ने मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम विदाई यात्रा में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल, पूर्व सांसद भंवर जितेन्द्रसिंह शामिल हुए।