Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
रेस 3 में कैमियो करेंगीं दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood रेस 3 में कैमियो करेंगीं दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा

रेस 3 में कैमियो करेंगीं दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा

0
रेस 3 में कैमियो करेंगीं दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा
Dabang Girl Sonakshi Sinha to do a cameo in Race 3
Dabang Girl Sonakshi Sinha to do a cameo in Race 3
Dabang Girl Sonakshi Sinha to do a cameo in Race 3

मुंबई। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा फिल्म रेस 3 में कैमियो करती नजर आ सकती हैं।सलमान खान और सोनाक्षी की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते रहे हैं।

सोनाक्षी की पिछली फिल्म ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ में सलमान खान ने कैमियो किया था। यह जोड़ी ‘रेस 3’ में एकसाथ नजर आ सकती है। चर्चा है कि सोनाक्षी से ‘रेस 3’ में कैमियो के लिए बातचीत चल रही है।

बताया जा रहा है कि फिल्म के मिडिल ईस्ट में शुरू होने वाले दूसरे शेड्यूल में सोनाक्षी ‘रेस 3’ की यूनिट को जॉइन करेंगी और सलमान के साथ अपने पार्ट को शूट करेंगी।

सोनाक्षी के हिस्से का शूट अगले महीने तक होगा। वहीं, यदि ‘दबंग 3’ की बात करें तो इसका निर्देशन प्रभुदेवा करेंगे और इसमें सलमान एवं सोनाक्षी लीड रोल में नजर आएंगे।