Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : दादी परिवार महिला मंडल ने हर्षोल्लास से मनाया फाग उत्सव - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : दादी परिवार महिला मंडल ने हर्षोल्लास से मनाया फाग उत्सव

अजमेर : दादी परिवार महिला मंडल ने हर्षोल्लास से मनाया फाग उत्सव

0
अजमेर : दादी परिवार महिला मंडल ने हर्षोल्लास से मनाया फाग उत्सव


अजमेर। दादी परिवार महिला मंडल द्वारा रेखा अग्रवाल, सरिता पालीवाल, आशा गोयल, विम्मी वंसल, रिया गोयल, सरिता गोयल, किरण गोयल के सान्निध्य में दादी मंगल पाठ व फाग उत्सव का आयोजन सोमवार को केशव नगर उद्यान में किया।

लेखा गर्ग ने बताया कि इस उत्सव में महिला मंडल की समस्त महिलाआं ने बढ चढकर भाग लिया। आने वाली सभी महिलाओं को चंदन का तिलक लगाया गया। सभी महिलाएं फाग की साडी पर चनडी का दुपट्टा पहनकर उत्सव में शामिल हुईं।

सबसे पहले भक्तों न भजन गायक सुनील गोयल के साथ दादी का मंगल पाठ किया। इसके बाद महिलाओं ने कृष्ण भगवान के भक्ति भरे गीतों के साथ फाग उत्सव मनाया तथा एक दूसरे पर गुलाल, फूलों की पंखुडियां डालकर उत्सव का आनंद लिया।

होली खेलन से डरग्यो सांवरो…, रंग मत डारा रे सांवरिया…, नैना नीचा कर ले… सरीखे गीतों की मधुर स्वर लहरियों केे बीच फाग परवान चढा। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।