Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
daily horoscope for Friday 01 February 2019-राशिफल : 1 फरवरी शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology राशिफल : 1 फरवरी शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

राशिफल : 1 फरवरी शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
राशिफल : 1 फरवरी शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। माघ मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2075, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष :- शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। किसी से विवाद तथा झूठे आरोप लग भी सकते है। क्रोध पर नियंत्रण रखें तथा स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृषभ :- परिवार की तरफ से खुशी एवं प्रसन्नता का माहौल होगा। मनोरंजक यात्राएं होंगी। कामकाज में सफलता मिलेगी। बेवजह झूठे आरोप लग सकते है।

मिथुन :- आज किसी मांगलिक कार्य में शामिल होंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा। नवीन मित्रता होगी। घर में खुशनुमा वातावरण देखने को मिलेगा।

कर्क :- किसी प्रकार का शुभ कार्य घर-परिवार में संपन्न होगा। किसी से बेवजह के मतभेद हो सकते है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य खराब भी हो सकता है।

सिंह :- अपनों से बड़ों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे, उनका अच्छा साथ मिलेगा। क्रोध पर काबू रखें। किसी से लड़ाई-झगड़ा परेशानी का कारण बनेगा।

कन्या :- घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है। बेमतलब किसी से विरोध का सामना करना पड सकता हैे। क्रोध की मात्रा बढ़ेगी।

तुला :- आज जो भी काम करेंगे दिल से करेंगे। घर में रूपए-पैसों को लेकर या स्वास्थ्य संबंधित दिक्कते आ सकती है। मानसिक तनाव बनेगा।

वृश्चिक :- मित्रों का साथ मिलेगा। यात्रा हो सकती है। शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी, आपका पढ़ाई लिखाई में पूरी तरह से मन नहीं लग पाएगा।

धनु :- कामकाज में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कते हो सकती है। परीक्षा आदि में निराषाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते है।

मकर :- कामकाज में किसी के सहयोग से सफलता मिल सकती है। आज पढ़ाई-लिखाई के प्रति अरूचि बनी रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

कुंभ :- कामकाज के प्रति मन में नवीन उत्साह बना रहेगा। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

मीन :- आपको परिवार का सुख मिलेगा। किसी परिचित द्वारा ठगे जाने की संभावना है। मन अषांत रहेगा। गुस्सा अधिक बढ़ेगा।