Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
daily horoscope for monday 28 january 2019-राशिफल : 28 जनवरी सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology राशिफल : 28 जनवरी सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

राशिफल : 28 जनवरी सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
राशिफल : 28 जनवरी सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। माघ मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2075, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, 14.30 बजे बाद नवमी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष : – आज आपकी सक्रियता और समझ बढ़ी हुई रहेगी। महत्वपूर्ण मामलों को आगे बढ़ा सकेंगे। घर में मेहमानों का आना बढ़ेगा। परिजनों में प्रेम और आनंद की वृद्धि होगी। दिन उत्तम फलकारक।

वृष :- आज शुभ प्रयासों के बेहतर परिणाम मिलने के संकेत बढ़ेंगे। सहजता और सृजनात्मकता को बल मिलेगा। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक। प्रभाव और पूछपरख बढ़ेंगे। करीबियों की चर्चा का केंद्र रह सकते हैं।

मिथुन :- इकॉनॉमिक मैटर्स को शीघ्रता से हल करने का प्रयास करें। अच्छी आय के साथ व्यय भी बढ़ा हुआ रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। वाद विवाद से बचें। दिन सामान्य शुभ।

कर्क :- सभी के सहयोग से करियर कारोबार में शुभता का संचार बना रहेगा। लाभ के संकेत बढ़ेंगे। प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर भुनाने की सोच रखें। दिन उत्तम फलकारक। तेजी बनाए रखें।

सिंह :- आज आपके भाग्य की प्रबलता से सभी कार्य बनेंगे। प्रशासनिक और प्रबंधन से जुड़े प्रयास सफल होंगे। हर वर्ग के लोगों का सहयोग समर्थन हासिल होगा। दिन कार्य व्यापार में शुभता भरने वाला।

कन्या :- सहजता से अपनी कोशिशों को आगे बढ़ाते रहें। अप्रत्याशित सफलता के संकेत हैं। धर्म और अध्यात्म को बल मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दिन उत्तरोत्तर शुभ।

तुला :- व्यक्तिगत मामलों को लंबित न छोड़ें। दोपहर पूर्व तक सभी आवश्यक कार्य पूरा करने की सोच रखें। आकस्मिकता बढ़ सकती है। अपनों का सहयोग बना रहेगा। दिन सामान्य शुभ।

वृश्चिक :- मेहनत और लगन के बल अपना स्थान बनानें में सफल हो सकते हैं। निजी जीवन में शुभता सहजता बढ़ेगी। दाम्पत्य में प्रेम और त्याग भाव बढ़ेगा। दिन उत्तरोत्तर शुभ।

धनु :- सफलता के लिए योग्यता के साथ निरंतर श्रम की भी आवश्यकता होती है। अफवाहों पर ध्यान न दें। मित्रों पर भरोसा रखें। खर्च बढ़ सकता है। दिन सामान्य शुभ।

मकर :- परिस्थितियों से तालमेल बढ़ेगा। घर-बाहर संतुलन बढ़ाने में सफल होंगे। मित्रों से भेंट होगी। संतान से शुभ समाचार संभव। प्रिय मुलाकात संभव। दिन शुभ फलकारक।

कुम्भ : – महत्वपूर्ण जानकारियों और अवसरों को भुनाना भी सीखें। पारिवारिक मामलों में जिद और जल्दबाजी से बचें। आवश्यक कार्याें को शीघ्र पूरा करें। दिन सामान्य फलकारक।

मीन :- अपनों का साथ मनोबल बढ़ाएगा। सामाजिक संपर्क का दायरा बढ़ेगा। तार्किक एवं वाणिज्यिक कार्याें में रुचि बढ़ेगी। आलस्य से बचें। दिन शुभ कारक। बड़ों का आदर करें।