Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
daily horoscope for saturday 12 january 2019-राशिफल : 12 जनवरी शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology राशिफल : 12 जनवरी शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

राशिफल : 12 जनवरी शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
राशिफल : 12 जनवरी शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2075, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, 22.05 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष:- रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नेत्र पीड़ा संभव है। जल्दबाजी न करें। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें।

वृष:- स्वास्‍थ्य कमजोर रहेगा। नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा।

मिथुन:- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वस्तुएं संभालकर रखें। ऋण लेना पड़ सकता है।

कर्क: – वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें। विवाद न करें।

सिंह:– विवाद से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे।

कन्या:– सुख के साधन प्राप्त होंगे। भवन निर्माण संबंधी कार्य होंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। मा‍नसिक बेचैनी रहेगी। यात्रा आज नहीं करें।

तुला:- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता रहेगी। राजनीति से लाभकारी योग बनेंगे।

वृश्चिक: – भागदौड़ अधिक होगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद से क्लेश होगा। पुराना रोग उभर सकता है। धैर्य रखें। परिवार के कार्यों को प्राथमिकता दें।

धनु:– थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। विवाद न करें। व्यवसाय में अड़चनें आएंगी।

मकर:– शुभ समाचार मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सम्मान बना रहेगा। पराक्रम बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।

कुंभ: – भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। रोजगार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय में लाभ की संभावना है।

मीन: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्ययवृद्धि होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। लाभ के अवसर टलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे।