Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
aaj ka rashifal Thursday 8 November 2018-राशिफल : 8 नवंबर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology राशिफल : 8 नवंबर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

राशिफल : 8 नवंबर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
राशिफल : 8 नवंबर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव
aaj ka rashifal Thursday 8 November 2018
aaj ka rashifal Thursday 8 November 2018
aaj ka rashifal Thursday 8 November 2018

सबगुरु न्यूज। 8 नवंबर 2018 दिन गुरुवार के दिन को बनाएं सफल। दीपावली की राम राम, दीपावली सभी प्राणियों के लिए शुभकारी हो ऐसा भाव सभी एक दूसरे के प्रति रखें। आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष: वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। संप्रेष्राण कला प्रयोग करें, दैनिक रुटिन से हटकर खुद को ढालें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विरोध होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य में लापरवाही न करें। राजकीय सहयोग मिलेगा। रुके कार्य बनेंगे। पार्टनरों से अनुकूलता रहेगी।

वृष: मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। घरेलू समस्याएं परेशान करेंगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार व आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। तनाव रहेगा। सोच-विचारकर निर्णय लें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।

मिथुन: किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक होगा। विद्यार्थी वर्ग को अच्छा मार्गदर्शन व सफलता मिलेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। आलस्य हावी रहेगा। मनोरंजन के प्रचुर अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क: भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ यात्रा-देशाटन के कार्यक्रम बन सकते हैं। परन्तु यात्रा कष्टदायी हो सकती है। किसी का व्यवहार उत्तेजना पैदा कर सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भागदौड़ अधिक रहेगी। आय में कमी रह सकती है। स्वार्थी तत्वों से सावधानी आवश्यक है।

सिंह: मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। बिगड़ते काम बनने लगेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। चिंता बनी रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।

कन्या: आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। रिश्तेदार व मित्र इत्यादि से मेलजोल बढ़ेगा। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। अच्छे निर्णय ले पाएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। फालतू खर्च होगा। पारिवारिक जन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद न करें।

तुला: मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी रहेगा। सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्याधिक्य से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे।विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी से समस्या उत्पन्न हो सकती है। कानून का पालन करें। बनते कार्यों में बाधा संभव है। बेचैनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। फालतू खर्च होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय से संतुष्टि मिलेगी।

धनु: परिवारिक जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी साथ ही उनके साथ बाहर घूमने जाना हो सकता है। दूसरों पर अंधविश्वास न करें। सुख के साधनों पर व्यय होगा। लेनदारी वसूली के प्रवास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर: कारोबार विस्तार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी सम्पत्ति से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। राज मान मिलेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। योजना फलीभूत होगी। कार्यप्रणाली में सुधार तत्काल लाभ नहीं देगा। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। दूसरों पर विश्वास न करें।

कुंभ: कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। बुद्धि के प्रयोग से हर तरह की समस्या का हल मिलेगा। सुख के साधनों पर खर्च होगा। तंत्र-मंत्र में झुकाव बढ़ेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय अनुकूल चलेगा। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। जल्दबाजी न करें।

मीन: नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भाग्य का साथ नहीं रहेगा। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।