Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
daily horoscope for tuesday 1 January 2019-राशिफल : 1 जनवरी मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology राशिफल : 1 जनवरी मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

राशिफल : 1 जनवरी मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
राशिफल : 1 जनवरी मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2075, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, नया साल शुरू, 25.29 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि – आज का दिन मानसिक तनाव से भरा रहेगा। आज भावना के प्रवाह में कुछ अधिक ही बह ना जाएं, इसका ध्यान रखिएगा। इससे वाणी पर संयम न रहने के कारण ग्लानि का भी अनुभव हो सकता है।

वृषभ राशि – आज आप तन और मन से हल्कापन अनुभव करेंगे। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मन भी संवेदनशीलता से भरा रहेगा। आपकी कल्पनाशक्ति में वृद्धि होने के कारण आप काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे।

मिथुन राशि – कार्य संपन्न होने में विलंब हो सकता है फिर भी कोशिशों में कमी न होने दें। आपके कार्य निर्धारित तरीके से पूरे हो जाएंगे। आर्थिक आयोजन में प्रारंभ में कुछ बाधाएं आएंगी लेकिन बाद में फिर रास्ते खुलते नजर आएंगे।

कर्क राशि –मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आज का दिन बहुत ही हंसी-खुशी में गुजरेगा। प्रवास और यात्रा की संभावनाएं है। आज इच्छानुसार खाना खाने को मिल सकता है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि – अधिक भावुकता के कारण आपके मन में तनाव रहेगा। स्त्रीवर्ग से आज संभलकर चलने का दिन है। विवाद से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ें। व्यवहार में संयम और विवेक रखने की सलाह है।

कन्या राशि – आज का दिन आनंद-उल्लास में बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज विविध क्षेत्रों में आपको लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ सुंदर, मनोहर स्थल पर घूमने का आयोजन कर पाएंगे। संतान से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे।

तुला राशि –आज का दिन आपके लिए शुभ है। नौकरी या व्यवसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। पदोन्नति की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में वातावरण अच्छा रहेगा। माता से लाभ होगा। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि – उच्चाधिकारियों के नकारात्मक रवैये के कारण आपको कष्ट हो सकता है। शारीरिक रूप से आलस्य रहेगा। संतानों के साथ मतभेद रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णयों को आज संभव हो तो टाल दें।

धनु राशि –आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेश जी सलाह देते हैं। वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखिएगा। अधिक संवेदनशीलता आपके मन को व्यथित बनाएगी।

मकर राशि – दिन शुभ गुजरेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आपका व्यापार विकसित होने की बहुत संभावनाएं हैं। दलाली, कमिशन, ब्याज आदि की आय में वृद्धि होगी।

कुंभ – दिन सुखमय रहेगा। कार्य में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। परिवारजनों के साथ अच्छी तरह दिन गुजरेगा। नौकरी और व्यवसायिक क्षेत्र में आपको सहकर्मियों का बहुत सहयोग मिलेगा।

मीन – आज आपकी सृजनशक्ति में अधिक निखार आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल है। स्वभाव में भावुकता विशेष मात्रा में रहेगी।