Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 1 फरवरी मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 1 फरवरी मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 1 फरवरी मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 1 फरवरी मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। माघ मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2078, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 11.15 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

बुरी खबर मिलेगी। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रहेगी। वाणी नियंत्रण रखें। विवाद न करें। कानूनी अड़चन से सामना होगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

यात्रा मनोरंजक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी। धन लाभ होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशान्ति रहेगी। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश लाभकारी रहेगा। आय में वृद्धि संभव है।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चोट व दुर्घटना से हानि होगी। जोखिम के कार्य टालें। किसी के विवाद में न पड़े। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। समय नेष्ट रहेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

मेहनत का फल मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बनी रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभप्रद रहेगा। धन प्राप्ति अच्छी होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। स्थायी संपति के कार्य लाभ देंगे। धन प्राप्ति के योग अच्छे है। समय अनुकूल है।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966