Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 1 मार्च मंगलवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 1 मार्च मंगलवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 1 मार्च मंगलवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 1 मार्च मंगलवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि, महाशिवरात्रि पर्व, वार मंगलवार, सम्वत 2078, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में रुचि बढेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। थकान व कमजोरी रहेगी। समय नेष्ट रहेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। शुभ समय।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। नौकरी में अधिकार वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। चिंता तथा तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता हैं। किसी के उकसाने में न आएं। विवाद न करें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। समय उत्तम रहेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। चोट व दुर्घटना की आशंका रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती है। लापरवाही बिलकुल न करें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न पुखराज

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

स्थायी संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त होगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966