Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 6 फरवरी रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 6 फरवरी रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 6 फरवरी रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 6 फरवरी रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। माघ मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2078, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 04.38 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी। नौकरी में सुकून रहेगा। रुके हुए कार्य बनेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। संपति की खरीद-फरोख्त लाभकारी रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। नौकरी में सुकून रहेगा। पार्टी-पिकनिक की योजना बनेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। कारोबार से संतुष्टि नहीं रहेगी। आय में कमी रहेगी। पार्टनरों से मतभेद होंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

नौकरी में अनुकूलता रहेगी। अपना प्रभाव बढा पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। समय शुभ रहेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकार बढेंगे। भाग्य का साथ रहेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

अपेक्षित कार्यो में विध्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेगा। अप्रत्याशित खर्च होगा। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में कमी होगी। पार्टनरों से मतभेद होंगे।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस करेंगे।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढेंगे। निवेश लाभप्रद रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छे चलेगा। आय बनी रहेगी। सुख के साधन जुटेंगे। पारिवारिक प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढावा न दें।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966