Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 7 नवम्बर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 7 नवम्बर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 7 नवम्बर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 7 नवम्बर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, वार रविवार, सम्वत 2078, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 04.22 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

नई योजनाएं बनेंगी। रुका हुआ धन मिलेगा। कारोबार शुभ रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कार्यक्षेत्र का विकास होगा। उपहार मिल सकता है। संतान की चिंता दूर होगी। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही न करें। समय अनुकूल है।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक यात्रा होगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कार्य में बाधा होगी। स्वयं के निर्णय लाभदायक रहेगा। नई योजना पर चर्चा होगी। दूसरों पर विश्वास हानि देगा। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। मानसिक संतोष मिलेगा। समय पक्ष का रहेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में व्रद्धि संभव है। लाभ के योग अच्छे है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। रोजगार में उन्नति की संभावना है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभदायक समाचार मिलेंगे। प्रेम-संबंधों में सफलता मिलेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

रुके कार्यों में गति आएगी। सतर्कता से कार्य करें। रोजगार बढ़ेगा। संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। समय अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। समय उत्तम रहेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। कामकाज की अनुकूलता रहेगी। रोमांस में सफलता मिलेगी। आपसी संबंधों को महत्व दें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पूंजी संचय की बात बनेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

संपत्ति के सौदे लाभ देंगे। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

मेहनत अधिक होगी। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। शोक समाचार मिल सकता है। काम में मन नहीं लगेगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966