Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 8 जनवरी शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 8 जनवरी शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 8 जनवरी शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 8 जनवरी शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2078, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 10.43 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कारोबार से संतुष्टि रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। भाग्य अनुकूल है।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में कमी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी महसूस होगी। सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे। चिंता रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

रोजगार मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

बिछड़े मित्र मिलेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। शुभ समय।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

रोजगार मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नोकरी में चेन रहेगा। स्थाई संपति के सौदे लाभ देंगे। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यात्रा शुभ रहेगी। मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि संभव है। धन लाभ के योग है। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। समय उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश से लाभ मिलेगा। आय बनी रहेंगी। मित्रों की सहायता करने का अवसर मिलेगा। कुंआरों को वैवाहिक प्रताव मिलेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। थकान व कमजोरी रहेगी। वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें। दूसरों की बातों में नहीं आएं। विवाद न करें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी की बातों में न आएं। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेगा। अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विशेषकर गृहिणियां लापरवाही न करें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

बिगड़े काम बनेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

राजकीय सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नोकरी में सहकर्मी साथ देंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966