Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 9 मई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 9 मई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 9 मई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 9 मई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, वार सोमवार, सम्वत 2079, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, शाम 06.32 बजे बाद नवमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

मांगलिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय बढेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट लाभकारी रहेगा। धन प्राप्ति होगी। आय बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। संपति के सौदे लाभ देंगे। पारिवारिक सहयोग से कार्य आसानी से होगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। चोट-दुर्घटना से हानि होगी। जोखिम के कार्य टालें। कार्यों की गति धीमी रहेगी। निराशा हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रयास अधिक करना पड़ेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

कुसंगति से बचें। धन का नुकसान होगा। जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा। मेहनत अधिक होगी तथा लाभ में कमी रहेगी। पारिवारिक चिंताएं रहेगी। समय नेष्ट रहेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। मित्रों की सहायता करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

अतिथियों का आगमन होगा। अच्‍छी खबर प्राप्त होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

यात्रा मनोरंजक रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में कमी रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खीचेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नई नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढेगा। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे। भाइयों का सहयोग रहेगा। समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966