Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 12 नवम्बर शुक्रवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 12 नवम्बर शुक्रवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 12 नवम्बर शुक्रवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 12 नवम्बर शुक्रवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। कार्तिक मास , शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2078, हेमन्त ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 05.51 बजे बाद नवमी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण रखें। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रजगें। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नए अनुबंध होंगे। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य होंगे। कार्य की प्रवृत्ति में व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। शुभ समय।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। व्यावसायिक चिंता दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। धन की प्राप्ति के योग हैं। राजकीय काम बनेंगे। संतान से मदद मिलेगी। शुभ समय।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

राजकीय सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि संभव है। धन लाभ होगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

बुद्धि से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। धन लाभ होगा। आय बनी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में संतोष होगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिलेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। समाज मे प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966