Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 15 जनवरी शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 15 जनवरी शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 15 जनवरी शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 15 जनवरी शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2078, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 10.19 बजे बाद चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। शुभ समय।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट अच्छा रहेगा। मित्रों का सहयोग करने का अवसर मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में रुचि बड़ेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कोर्ट-कचहरी के कार्य अच्छे रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा। समय शुभ रहेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चेन रहेगा। सुख के साधन जुटेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम मे मन नही लगेगा। लाभ के लिए प्रयास करना पड़ेगा। पार्टनरों से कहासुनी होंगी। विवाद से क्लेश होगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ेगा। कार्यकुशलता कम होगी। बनते काम बिगड़ेंगे। चिंता तथा तनाव रहेगा। फालतू बातों पर ध्यान न दें। स्वयं के काम पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

भूमि-भवन संबंधी योजना बनेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबारी सौदे लाभदायक रहेंगे। आय बनी रहेगी। नोकरी में अधिकार मिलेंगे। सुख के साधन मिलेंगे। भाग्य का साथ रहेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

दु:खद समाचार प्राप्त होगा। दौड़धूप अधिक होगी। स्वास्थ्य खराब होगा। स्वाथ्य पर ध्यान दें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नही लगेगा। जोखिम के कार्य न करें।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966