Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 17 मई मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 17 मई मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 17 मई मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 17 मई मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2079, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 06.25 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज के दिन का आरंभ अच्छा होगा। शारीरिक आरोग्य बना रहेगा। नए काम करने का मन बनेगा। वाणी पर संयम रखें। विवाद को बढावा न दें। धैर्य रखें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नौकरी में कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। लाभ होगा। नए वस्त्र की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज मन से आप खुश रहने वाले हैं। शारीरिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा। प्रतिष्ठा रहेगी।

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती

स्थायी संपत्ति के मामले में आपको ध्यान रखने की जरूरत है। दोपहर के बाद शारीरिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। नए काम में सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज नए काम की शुरुआत करेंगे। विदेश से लाभदायी समाचार मिलेंगे। पूंजी-निवेश करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। आज धार्मिक यात्रा होगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज नए काम का प्रारंभ करना उचित नहीं है। शारीरिक रूप से स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रहेगी। दोपहर के बाद आपकी स्थिति में परिवर्तन आएगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज दिन की शुरुआत अच्छी होगी। मन को दृढ़ रखकर किसी भी तरह का काम शुरू करेंगे तो सफल होगा। आय बढेगी। नए वस्त्र आभूषण खरीदने का योग है।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

कोर्ट-कचहरी के काम में अनुकूलता आएंगी। दोपहर के बाद काम पूरा होता नजर आएगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

वाहन संभलकर चलाएं। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। धन प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कामों में भाग लेने का मौका मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नौकरी में कर्मचारियों का साथ मिलेगा। दोपहर के बाद मित्रों से भेंट होगी। किसी पर्यटन पर जाने की योजना बनेगी। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। आय में वृद्धि का योग है।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज नए काम की शुरुआत करेंगे। कारोबार से लाभ मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज बिजनेस में संभलकर काम करें। नौकरी में अधिकारी वर्ग के साथ वाद-विवाद टालें। वाणी नियंत्रण रखें। क्रोध व उतेजित रहने से स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966