Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 19 दिसम्बर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 19 दिसम्बर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 19 दिसम्बर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 19 दिसम्बर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि, वार रविवार, सम्वत 2078, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 10.05 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

व्यापार में लाभ होगा सफलता मिलेगी। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिश्रम द्वारा आर्थिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्रमोशन के योग हैं। अधिकारी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे। किसी पुरानी चिंता का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यापार में लाभ होने की संभावना है। प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी और आपकी आमदनी में भी वृद्धि की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रूप से मध्यम रहेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। आप शांत होकर विचार करें और अपने काम पर ध्यान दे।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

धन लाभ होने के योग है। पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थ देंगे। आपके चारों ओर के वातावरण खुशनुमा रहेगा। अपनों के साथ विनम्रता से पेश आए। आपको सहकर्मियों की सहायता करनी पड़ेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

व्यवसाय के जगह भी साथी कर्मचारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न होने से मानसिक हताशा पैदा हो सकती है। संतान के संबंध में समस्या आएंगी। आप ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की आशंका है। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है। शुभचिंतकों का सहयोग रहेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कारोबार में इजाफा होगा। आमदनी के नए माध्यम नजर आएंगे। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए आज का दिन शुभ है। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। कार्यों में देरी होने की सम्भावना है। थोड़ी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। संयम रखे आपको सफलता जरूर मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। भाग्य आपके साथ है। दोस्तों और परिजनों से बात करते समय सोच समझकर बोलें, किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें। आपके कार्य की सराहना होगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यापार में लाभ होगा। सुखद समाचार मिल सकते हैं। थोड़े प्रयत्न से आपको ज्यादा लाभ होगा। दिन के कामों को सेहत बाधित कर सकती है। विवाद सुलझाने का सही समय है। धैर्य से कार्य करें सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कुसंगति से बचें। कार्यक्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए आप हर संभव कोशिश कर सकते हैं। जितना धैर्य रखेंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। इस समय नए कार्य को शुरू न करें। क्रोध को अपने उपर हावी न होंने दें अन्यथा बनी बनाई योजनाओं पर पानी फिर सकता है।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। आज का दिन गलतफहमी को दूर करने और अपने रिश्ते के जीवन की शक्ति को नवीनीकृत करने के लिए एकदम सही है।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966