Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 22 अप्रेल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 22 अप्रेल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 22 अप्रेल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 22 अप्रेल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2079, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.42 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। किसी समस्या का हल सहज मिलेगा। समय अनुकूल है।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

परिवार में किसी के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यो में विलंब होगा। किसी के बहकावे में न आएं। विवाद को बढावा न दें। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा। आय में कमी रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। आय बनी रहेगी। नोकरी में प्रभाव बढेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती

कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय से लाभ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करें। कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कार्यसिद्धि होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। नए उपक्रम प्रारंभ होंगे। किसी बड़े काम को करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नोकरी में प्रभाव बड़ेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। सभी तरफ से सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चोट व दुर्घटना की आशंका है। जोखिम के कार्य न करें। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

मेहनत अधिक होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी। किसी विशेष व्यक्ति से कहासुनी होगी। विवाद को बढावा न दें। कोई बड़ी बाधा उत्पन्न होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही न करें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। आय बनी रहेगी। संपति के कार्य लाभ देंगे। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। बेरोजगारी दूर होगी। रोजगार मिलेगा। नोकरी में प्रभाव बड़ेगा। भग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

मेहनत का फल मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। आय बढेगी। ऐश्वर्य के साधन जुटेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966