Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 22 दिसम्बर बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 22 दिसम्बर बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 22 दिसम्बर बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 22 दिसम्बर बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2078, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 04.52 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। नए उपक्रम प्रारंभ होंगे। किसी बड़े काम करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। कार्यसिद्धि होगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

यात्रा लाभदायक होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग अच्छे है। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती

तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभ देगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। संपति के कार्य लाभदायक रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।.

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। बनते कामों में विध्न आ सकते हैं। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

यात्रा लाभदायक रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। रोजगार की प्राप्ति होगी। शेयर मार्केट से लाभ प्राप्त होगा। किसी समस्या का हल सहज ही मिलेगा। समय अनुकूल है।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। रोजगार मिलेगा। नौकरी में प्रभाव बढेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

किसी विशेष व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। मेहनत अधिक होगी। कोई बड़ी बाधा उठ खड़ी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही न करें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

मेहनत का फल मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966