Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 23 दिसम्बर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदला - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 23 दिसम्बर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदला

सबगुरु राशिफल : 23 दिसम्बर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदला

0
सबगुरु राशिफल : 23 दिसम्बर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदला

सबगुरु न्यूज। पौष मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2078, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 06.27 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

भाइयों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार अनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में लाभ मिलेगा। नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। देव-दर्शन का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

संपत्ति के सौदे लाभ देंगे। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित होगा। रोजगार में वृद्धि के योग है। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। धन लाभ के योग अच्छे है। आय में वृद्धि होगी। समय अनुकूल रहेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी। नौकरी में प्रभाव बड़ेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति संभव है।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शुभ समय।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

मेहनत सफल रहेगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। वाणी नियंत्रण रखें। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। विवेक का प्रयोग करें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

मित्रों के सहयोग से किसी समस्या का हल मिलेगा। कार्यों में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। अच्छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966