Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 28 नवम्बर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 28 नवम्बर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास

सबगुरु राशिफल : 28 नवम्बर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास

0
सबगुरु राशिफल : 28 नवम्बर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास

सबगुरु न्यूज। मार्गशीर्षमास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2078, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 06 बजे बाद नवमी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढावा न दें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

अपेश्रित कार्यो में विघ्न आएंगे। अप्रत्याशित खर्च होगा। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी होगी। व्यापार-व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक होगी। पार्टनरों से मतभेद होंगे। चिंता रहेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेंगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। अपना प्रभाव बढा पाएंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रहेगी। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। पार्टनरों से मतभेद होंगे। समय नेष्ट है।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। पार्टी-पिकनिक की योजना बनेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। शुभ समय।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966