Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 29 जनवरी शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 29 जनवरी शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास

सबगुरु राशिफल : 29 जनवरी शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास

0
सबगुरु राशिफल : 29 जनवरी शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास

सबगुरु न्यूज। माघ मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2078, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण, रात 08.37 बजे बाद त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय की गति बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेंगी। लाभ के मौके बार-बार मिलेंगे।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कोर्ट-कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि बड़ेगी। तीर्थयात्रा की योजना सफल रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। विवाद न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

यात्रा शुभ रहेगी। मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेंगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होंगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। समय शुभ रहेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश लाभकारी रहेगा। नोकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रतिष्ठा बढेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बेरोजगारी दूर होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी। भूमि-भवन के कार्य लाभ देंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आएंगे। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। भागदौड़ बनी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरों के उकसाने में न आएं। वाणी नियंत्रण रखें। विवाद न करें। क्रोध न करें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ेगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। हंसी-मजाक किसी से न करें। बेवजह कहासुनी हो सकती है। अकारण क्रोध होगा। नकारात्मकता रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कोर्ट-कचहरी में रुके कार्य पूरे होंगे। सभी काम पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966