Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 30 अप्रेल शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 30 अप्रेल शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 30 अप्रेल शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 30 अप्रेल शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

यात्रा मनोरंजक होगी। व्यापार-व्यवसाय में नए प्रयोग किए जाएंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रहेगा। आय में कमी रहेगी। धनहानि की आशंका रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। समय शीघ्र सुधरेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति होगी। आय बढेगी। मित्रों का सहयोग करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

फालतू खर्च होगा। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय धीमा रहेगा। आय में कमी होगी। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नया काम मिलेगा। नए अनुबंध होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। डूबी हुई रकम मिलेगी। धन लाभ होगा। आय बढेगी। नौकरी में चेन रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

योजना फलीभूत होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभकारी रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

राजकीय बाधा दूर होगी। विवेक का प्रयोग करें। कारोबार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। अध्यात्म में रुझान रहेगा। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चोट-दुर्घटना से हानि की आशंका है। जोखिम के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में कमी रहेगी। तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यपार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय बनी रहेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बेरोजगारी दूर होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होगे। भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त लाभ देगी। चारों तरफ से सफलता मिलेगी। उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966