Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 16 अप्रेल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 16 अप्रेल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 16 अप्रेल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 16 अप्रेल शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2078, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 06.06 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। जल्दबाजी न करें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

पारिवारिक सहयोग मिलेगा। नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर सुधार से भविष्य में लाभ होगा। पार्टनरों का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समय अनुकूल है। लाभ होगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कोर्ट–कचहरी के कार्य अच्छे रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। निवेशादि करने का मन बनेगा। धार्मिक कार्य में मन लगेगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। क्रोध न करे। विवेक से कार्य करे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करे।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। संपति की खरीद-फरोख्त में सफलता प्राप्त होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। सभी ओर से खुश खबरें प्राप्त होंगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। भूमि-भवन संबधी कार्य अनुकूल रहेंगे।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। पार्टी-पि‍कनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शुभ समय।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। क्रोध न करे। विवाद से क्लेश संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। जोखिम के कार्य टाले।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट लाभ देंगा। धैर्य रखें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। बाहर जाने का मन बनेगा। काम करने की योजना बनेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। लाभ होगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है। सुख के साधनों की प्राप्ति होगी। यश बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

हल्की हंसी-मजाक न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। क्रोध न करे। विवेक का प्रयोग करे। अप्रत्याशित लाभ होंगा। निवेश अनुकूल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966