Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : सोमवार 2 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : सोमवार 2 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : सोमवार 2 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : सोमवार 2 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2078, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 10.28 बजे बाद दशमी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। परिश्रम का फल अनुकूल मिलेगा। परिजनों के सुविधाओं की ओर ध्यान दें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। शुभ समय।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

पुराना रोग परेशान कर सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। निवेश लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। निवेश अनुकूल रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आय बनी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती

कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। मेहनत का फल मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। धन प्राप्ति के योग है। प्रतिष्ठा बड़ेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। रोजगार मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। नई योजनाएं बनेंगी। कारोबार अच्छा चलेगा। बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। निवेश अनुकूल रहेगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे। आज का दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शुभ समय।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। जल्दबाजी बिल्कुल न करें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। नए विचार पर चर्चा होगी। स्वयं की प्रतिष्ठा के अनुरूप कार्य होंगे। संपति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। समय अनुकूल है।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। महत्व के कार्य को समय पर करें। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966