Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 5 अगस्त गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 5 अगस्त गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 5 अगस्त गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 5 अगस्त गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। सावन मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2078, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 05.09 बजे बाद त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है। रोजगार मिलेगा। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पराक्रम के कारण मन प्रसन्न रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। पारिवारिक में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। शुभ समय।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

लाभ के अवसर टलेंगे। विवाद न करें। वाणी नियंत्रण रखें। क्रोध न करें। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है। दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। समय अनुकूल है।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

पुराना रोग उभर सकता है। स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। निवेश लाभकारी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में व्रद्धि संभव है।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नई योजना बनेगी। कार्य का विस्तार होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। काम के प्रति दृढ़ता से अनुकूल सफलता मिल सकेगी। पारिवारिक सुख रहेगा। धन बढ़ेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी पदोन्नति के योग हैं। धन संबंधी काम पूरे होंगे। समय उत्तम है।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कुसंगति से बचें। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। विवाद न करें। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी। लेन-देन में सावधानी रखें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रोजगार मिलेगा। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। आपकी मिलनसारिता आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक कार्य में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेल जोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। लाभ होगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966