Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : सोमवार 23 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : सोमवार 23 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : सोमवार 23 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : सोमवार 23 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। भादो मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2078, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 04.31 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। पुराने मित्र मिलेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। समय अनुकूल रहेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा मनोरंजक होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय बढेगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेंगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। मेहनत अधिक होगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

रोजगार में उन्नति की संभावना है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभदायक समाचार मिलेंगे। प्रेम-संबंधों में सफलता मिलेगी। पार्ट-पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। संपत्ति के सौदे लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। नौकरी में चेन रहेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नोकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। मांगलिक कार्य के योग बन रहे है। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

पत्नी से आश्वासन मिलेगा। मानसिक संतोष रहेगा। नई योजना पर चर्चा होगी। दूसरों की नकल न करें। विवेक का प्रयोग करें। स्वयं के निर्णय लाभदायक रहेगा। दूसरों पर विश्वास हानि देगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कामकाज की अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। रोमांस में सफलता मिलेगी। आपसी संबंधों को महत्व दें। पूंजी संचय की बात बनेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। ईश्वर में रुचि बड़ेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें। आर्थिक तंगी रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

रुका हुआ धन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। स्वयं के ही प्रयासों से मान-सम्मान मिलेगा। रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नई योजनाएं बनेंगी। आय बढेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विकास होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार मिल सकता है। अप्रत्याशित लाभ होगा। शुभ समय।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यावसायिक काम से सुखद यात्रा हो सकती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। समय उत्तम है।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966