Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : शुक्रवार 27 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : शुक्रवार 27 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : शुक्रवार 27 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : शुक्रवार 27 अगस्त को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। भादो मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2078, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 06.49 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

रोजगार में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

पुराने मित्र मिलेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कार्यसिद्धि होगी। नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कुछ कष्ट होने की संभावना रहेगी। स्त्री वर्ग को कष्ट रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कलहकारक दिन रहेगा। अपनी तरफ से बात को बढ़ावा न दें। क्रोध न करें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

मेहमानों का आवागमन रहेगा। शुभ समाचार हासिल होंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। कारोबारी सोधे लाभदायक रहेंगे। समय अनुकूल है।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

दु:खद समाचार प्राप्त होंगे। कलहकारी वातावरण बनेगा। भयकारक दिन रहेगा। भागदौड़ बनी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। हानि की संभावना रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

भूमि-भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। धन लाभ के योग अच्छे है। समय की अनुकूलता रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नेत्र पीड़ा की संभावना रहेगी। शत्रु से परेशान होंगे। अपमान होने की संभावना रहेगी। शारीरिक पीड़ा होगी। कष्ट की संभावना है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धन हानि होगी। बेचैनी रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। आगे बढ़ने के मार्ग मिलने की संभावना रहेगी। शत्रु पराजित होंगे। स्वास्थ्य ठीक होगा। राज्य से लाभ मिलेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कानूनी बाधा दूर होगी। देव दर्शन होंगे। राज्य से लाभ होने की संभावना है। मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। धनागम की संभावना है। मित्र मिलेंगे। यात्रा सफल रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कारोबारी नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। विवेक से कार्य बनेंगे। पेट रोग से पीड़ित होने की संभावना रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति के योग बनेंगे। समय उत्तम है।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यापार-व्यवसाय में ग्राहकी अच्छी रहेगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लेनदारी वसूल होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय बनी रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

पारिवारिक व्यस्तता रहेगी। आकस्मिक व्यय से तनाव रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। विवेक से कार्य करें। परिवार के साथ यात्रा होगी। पार्टनर से मतभेद समाप्त होगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966