Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 18 फरवरी गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 18 फरवरी गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 18 फरवरी गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 18 फरवरी गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। माघ मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2077, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, सुबह 08.18 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि का प्रयोग करे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

दुर्घटना से हानि का योग बनता है। जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी पर नियन्त्रण रखे। विवाद को बढ़ावा न दें। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। जोखिम न उठाएं। धैर्य रखें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबारी सौदा लाभ दे सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। जल्दबाजी न करें।

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती

कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्नता जाहिर करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभ देंगा। पारिवारिक सहयोग मिलने से प्रसन्नता में रहेंगे।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी मे प्रभाव बढ़ेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उत्साह में वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। धनार्जन सुगम होगा।प्रसन्नता बनी रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। नौकरी में चैन रहेगा। नए मित्र बनेंगे।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा सफल रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति के योग हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति संभव है। धन प्राप्ति होगी। उत्साह से काम कर पाएंगे। अच्‍छी खबरें प्राप्त होंगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। उत्साह में कमी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। दौड़धूप अधिक रहेगी। परिवार की चिंता बनी रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। अपने काम पर ध्यान दें। जमानत के कार्य टालें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। हड़बड़ी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से हानि होगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ प्राप्त होगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। काम में मन लगेगा। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

रुके कार्य पूर्ण होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए काम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। नए लोगों से परिचय होगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं। कारोबार अच्छा लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति अच्छी होगी। उत्साह से काम कर पाएंगे। जीवन सुखमय बीतेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966