Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 26 फरवरी शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 26 फरवरी शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 26 फरवरी शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 26 फरवरी शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। माघ मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2077, बसन्त ऋतु, रवि उत्तरायण, दोपहर 03.50 बजे बाद पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यय वृद्धि पर नियंत्रण नहीं रहेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। आशा व निराशा के बीच तनाव रहेगा। जमानत के कार्य टालें। सही समय का इंतजार करे। सफलता मिलेगी। जल्दबाजी में निर्णय न लें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

मित्रों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। उत्साह में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। संपत्ति का सौदा लाभ देगा। परिवारिक वातावरण अनुकूल बनेगा। आय बनी रहेगी। लाभ होंगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। मेहनत अधिक और लाभ कम होगा। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। कार्यों की सफलता में शंका रहेगी। विवेक से कार्य करे। लापरवाही न करें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कार्य पूर्ण होने से उत्साह में वृद्धि होंगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रमोशन होगा। भाग्य की अनुकूलता रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

पार्टी-पिकनिक का आयोजन हो सकता है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। रुके कार्यों में गति आएगी। वरिष्ट व्यक्तियों की सलाह से धन लाभ होगा। समय अनुकूल है।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

किसी बड़े कार्य को करने की योजना बनेगी। परिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। परमार्थ करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। थोड़े प्रयास से कार्य पूर्ण होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति होगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

किसी मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। विवेक का प्रयोग समस्या से मुक्ति दिलाएगा। आत्मविश्वास में व्रद्धि होंगी। मित्रों से मुलाकात होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। आय बनी रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

वाहनादि के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। काम करते समय लापरवाही न करे। भागदौड़ रहेगी। कमजोरी रहेगी। सेहत का ध्यांन रखें। कुसंगति से बचें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

राजकीय व्यक्ति से परिचय बढ़ सकता है। धर्मस्थल के दर्शन के योग बन रहे हैं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। कारोबार अच्छा चलेगा। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। धन प्राप्ति अच्छी होगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। उत्साह बना रहेगा। धन प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यापार-व्यवसाय में लाभ वृद्धि होगी। नौकरी में चैन रहेगा। परिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। पैसा वसूली में सफलता मिलेगी। निवेश लाभकारी रहेगा। आय बनी रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आर्थिक उन्नति हेतु विचार-विमर्श लाभकारी रहेगा। सामाजिक सेवा के कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। तीर्थ यात्रा का आयोजन होगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। लापरवाही न करें।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966