Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
daily horoscope rashifal for 03 july 2019 wednesday-सबगुरु राशिफल : 3 जुलाई बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 3 जुलाई बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 3 जुलाई बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 3 जुलाई बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2076, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 22.05 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि : आज व्यवसायियों को यश और सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिल पाएगा। आर्थिक लाभ भी होगा। प्रतिस्पर्धियों को आश्चर्य होगा। मध्याहन के बाद मनोरंजन की दुनिया में आप सैर करेंगे और प्रियपात्र आपके मन को प्रफुल्लित करेंगे। नए वस्त्र और घर के लिए उपयोगी वस्तुओं के पीछे धन का खर्च होगा। मान-सम्मान मिलेगा।

वृषभ राशि : आज दिन की शुरुआत आनंद-प्रमोद से होगी। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें। राग-द्वेष से दूर रहें और शत्रुओं से संभलकर चलें। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। रहस्यमय विषयों के प्रति आकर्षण का अनुभव होगा। गहन चिंतन-मनन मन को शांति प्रदान करेगा।

मिथुन राशि : आज हताशा होने की वजह से मानसिक और शारीरिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जमीन और वाहन से जुड़ी समस्याएं सताएंगी। मध्याहन के बाद आप सुख-शांति का अनुभव करेंगे। मित्रों से सहकार मिलेगा, शारीरिक स्फूर्ति का अनुभव होगा। अधिक विचार आपके मन को विचलित कर देंगे।

कर्क राशि : आज आपका दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को कार्य में जोड़ेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से सावधान रहें। व्यवसाय में लाभ की संभावना है। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के समक्ष आप विजयी होंगे। सहकर्मचारियों का सहकार मिलेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।

सिंह राशि : आज मन की द्विधायुक्त स्थिति को ध्यान में रखकर नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम ना रहा तो मनदु:ख के प्रसंग और परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मध्याहन के बाद समय अनूकुल है। भाई-बंधुओं के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। बाहर जाने के लिए दिन अच्छा है। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं।

कन्या राशि : आज छोटा प्रवास होने के संकेत मिल रहे हैं। विदेश में रहने वालों के अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए समय अच्छा है। निवेशकों के लिए दिन लाभदायी है। मानसिक हताशा का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। पारिवारिक तथा जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुड़ी समस्याएं खड़ी होंगी।

तुला राशि : आज आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। संबंधियों के साथ सहसा कोई अनिष्ट घटना घट सकती है। परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रख पाएंगे। आर्थिक विषयों का व्यवस्थित रूप से आयोजन कर सकेंगे। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि : इस राशि के जातक सावधान रहें। आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। वैचारिक दृढ़ता के कारण कार्य संपन्न करना सरल होगा। वस्त्राभूषण और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। मध्याहन के बाद मन द्विधायुक्त स्थिति में रहेगा, जिससे निर्णय लेने में कठिनाई होगी। परिजनों के साथ वाद-विवाद टालें। व्यवहारिक निर्णय लेने से वातावरण मेलजोल भरा रहेगा।

धनु राशि : आज का दिन गृहस्थ जीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। परिवारजनों के साथ आनंद का वातावरण बना रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में भी अनुकूल वातावरण रहेगा। मध्याहन के बाद मित्रों से भेंट होगी और पर्यटन पर जाने की संभावना है। आय में वृद्धि होने का योग है। व्यापारी वर्ग को व्यापार से लाभ होगा।

मकर राशि : आज व्यवसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभकारी दिन है। लेकिन ऊंचे स्वर में बोलने से पहले अपनी गरिमा पर ध्यान दें और वाणी पर संयम रखें। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य में पदोन्नति होगी। मित्रों के साथ बाहर जाना होगा। व्यापारियों को भी लाभ होगा। मध्याहन के बाद स्वास्थ्य संभालें। अविचारी कार्य या व्यवहार समस्या में डाल सकता है।

कुंभ राशि : आज आपको वाणी और वर्तन को संयमित रखने की आवश्यकता है। हितशत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गूढ़ विद्या का ज्ञान प्राप्त करने के लिए दिन अच्छा है। विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों के समाचार आपको मिलेंगे। व्यवसायिक स्थल पर सहयोग मिलेगा। किसी के साथ वाद-विवाद ना करें।

मीन राशि : आज के दिन बौद्धिक कार्य और लेखन-प्रवृत्ति में आप उलझे रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। लंबे प्रवास या धार्मिक यात्रा का आयोजन होने की संभावना है। व्यवसाय में लाभ का अवसर आएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मध्याहन के बाद पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास बना रहेगा। माता की ओर से लाभ होगा। उत्तम सुख की प्राप्ति होगी।