Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 11 अगस्त रविवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 11 अगस्त रविवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 11 अगस्त रविवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 11 अगस्त रविवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2076, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि : आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। उत्तराद्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का सामना करने की आशंका है। आज शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यश में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि : आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन हो सकती है। खर्चे कम होने से आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। हालांकि सितारे कहते हैं कि संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि : आप आज आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। साथ ही धन संचय के मामले में सफलता मिलेगी। मां के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आपको कार्यक्षेत्र में अनुकूल प्रभाव तब मिलेगा जब आप थोड़ी बहुत जिम्मेदारी अपने जूनियर्स को भी देंगे।

कर्क राशि : जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। सद्कार्यों में रुचि बनी रहेगी। आज के दिन खान-पान का खास खयाल रखें अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कर्मक्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि : आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज थोड़े से ही प्रयास से आपको अपार सफलता मिलेगी। साझेदारी में किया व्यापार फायदा पहुंचाएगा। आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा।

कन्या राशि : आज आपको व्यवसाय में अधिक लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी और उत्साह से काम करने पर सफलता जरूर मिलेगी। संतान पक्ष से असंतोष मिलने के आसार हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। लाभ के सुस्‍वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि : आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन धैर्य बनाए रखें, अंतत: सफलता आपको ही मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि : आज के दिन कोई भी काम करते समय मन को शांत रखें। इससे आपको लाभ मिलेगा। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं। ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता से धन प्राप्‍ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

धनु राशि : घरेलू मामले में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी। आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मकर राशि : आज अधूरे कार्य पूरे करने का योग है। प्रयास करें आपको सफलता जरूर मिलेगी। गलत संगति और नशे की लत से दूर रहें। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें।

कुम्भ राशि : आज आपके सामाजिक मान-सम्मान की वृद्धि होगी। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। कोई युवा व्यक्ति सामने आकर आपकी मदद कर सकता है। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे।

मीन राशि : व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी। आर्थिक मसलों में सोच समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। मन अशांत रहेगा। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्‍त्र उपहार में मिलेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।