Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
daily horoscope rashifal for 25 may 2019 saturday-सबगुरु राशिफल : 25 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 25 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 25 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 25 मई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2076, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायन, 6.26 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि : आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनलाभ का संयोग है, लेकिन परिवारजनों के साथ भ्रांति या दुखी होने की संभावनाएं अधिक हैं। वाणी पर आपको संयम रखना होगा। कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी, जिससे मन में दुविधा बनी रहेगी। कार्यभार अधिक रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन से ग्लानि दूर होकर आनंद या प्रसन्नता छाई रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। भाग्यवृद्धि होगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आज आपको सरकार विरोधी कार्य एवं प्रवृत्तियों से दूर रहना होगा। नए कार्य का प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। मन भी कुछ व्यग्र रहेगा। वाणी और वर्तन को एक रखने पर ध्यान दीजिएगा। व्यवसाय में आपत्ति खडी़ हो सकती है। भाग्य का सहकार आज नहीं मिलेगा। ऊपरी वर्ग से संभलकर चलिएगा। संतानों के विषय में चिंता रहेगी।

कर्क राशि : आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज बहुत बड़ा आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। व्यवसायिकों के लिए आज का दिन लाभदायी है। कार्य की सफलता के कारण पदोन्नति और यश प्राप्त होगा। मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन हेतु कहीं जाने का अवसर प्राप्त करेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन में घूमने-फिरने का या भोजन आदि का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायी विचार-विमर्श होगा। दांपत्य जीवन आनंदयमय रहेगा।

सिंह राशि : आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं, लेकिन आपको आज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनाए रखने पर ध्यान देना होगा। माता का भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्वजनों को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। खर्च अधिक होने के योग हैं। पानी से संभलकर चलिएगा। यात्रा-प्रवास न करें। संतानों के अभ्यास और उनके स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। क्रोध पर संयम बरतिएगा तथा आसपास में यहां-वहां की बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा।

कन्या राशि : आज के दिन आपको आर्थिक लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं। किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहना होगा अथवा धार्मिक स्थल पर जाने के भी योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख और आनंद मिलेगा।

तुला राशि : आपको काम में बाधा आ सकती है। कुछ बने काम बिगड़ते नजर आएंगे। लेकिन किसी भी काम को रोकें नहीं, पूरे मन से काम को आगे बढ़ाते रहें। सफलता निश्चित प्राप्त होगी। खुद को निर्णायक स्थिति में लाएं।

वृश्चिक राशि : आज आप खुद को भावनात्मक रूप से बेहद मजबूत महसूस करेंगे। आपकी भीतर की ऊर्जा आपको सकारात्मक बनाएगी। कार्य स्थल पर सफलता मिलेगी। अपने प्रयास सही दिशा में जारी रखें।

धनु राशि : आज बेवजह थोड़ा परेशान रह सकते हैं, या किसी ऐसी बात का अफसोस मना सकते हैं जो महत्वपूर्ण ना हो। नुकसान होने के योग हैं, कुछ समय में भरपाई हो सकती है। लेकिन अभी सावधानी बरतें।

मकर राशि : समय आपके फेवर में है, भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कामों में रुचि बनेगी, किसी धार्मिक कार्य या आयोजन का मौका मिलेगा। आपके आशावादी होने से आपको परिवार और समाज मे सम्मान मिलेगा।

वृषभ राशि : यात्रा के योग बन सकते हैं, जो कि शुभ रहेगी। कुछ लोग विदेश यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत भी हो सकती है। आज का दिन आपके लिए काफी प्रगतिशील होगा, सफलता निश्चित है।

मीन राशि : दिन आपके लिए उत्साह से भरा होगा। ज्यादा से ज्यादा रचनात्मक रहें। नई कार्यशैली आपको नए परिणाम दिलाएगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आप आज कोई नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं।