Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सबगुरु राशिफल : 3 अगस्त शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 3 अगस्त शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 3 अगस्त शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 3 अगस्त शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, हरियाली तीज पर्व, वार शनिवार, सम्वत 2076, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 22.06 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहेगा। ऑफिस में विरोधियों का सामना करना पड़ेगा।। विद्यार्थियों को मेहनत से किए गए कार्यों के अच्छे नतीजे निकलेंगे। आत्मविश्वास से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रह सकता है। टेंशन खत्म हो सकती है। घूमने-फिरने और मनोरंजन का सुख मिलेगा। इच्छाएं पूरी हो सकती है। सहयोगी मदद भी कर सकते हैं।

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए कलहकारी रह सकता है। बातचीत में थोड़ी सी सावधानी बरतें। कहा-सुनी हो सकती है। अपने साथ काम करने वालों को अपने विश्वास में लें।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के साथ समय अच्छा गुजर सकता है तथा रोमेंटिक माहौल में किसी के प्रति रुझान भी संभव है। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। नौकरी के नए अवसर भी मिलेंगे।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए व्यस्त रह सकता है। मेहनत के बाद उसका फल मिलने के आसार है। इज्जत बढे़गी और अचानक घूमने फिरने से कोई फायदा हो सकता है।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए खुशगवार रह सकता है। बार-बार लाभ के मौके मिलेंगे। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और मोबाईल के जरिए जरूरी खबर मिलेगी जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। पैसों की परेशानी सुलझ सकती है। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए फलदायी रह सकता है। थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा और संतोष भी मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा पारिवारिक जीवन में पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए श्रेष्ठतम रह सकता है। राजनैतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए साधारण रह सकता है। छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही नष्ट हो जाएंगे। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए व्ययकारी रह सकता है। आज खाने-पीने में ज्यादा ध्यान दें। बाहर के खाने से बचें। ऑफिस में अपने विरोधी के षड़यंत्र से सावधान रहें। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताए।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रह सकता है। अच्छे और असरदार लोगों का साथ मिल सकता है। अपने प्रेमी से मिलन होने के आसार है। दिन भर उत्साह बना रह सकता है। परिवार में सुख-शांति भी बनी रहेगी।