Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
daily horoscope, rashifal for 30 may 2019 thursday-सबगुरु राशिफल : 30 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology सबगुरु राशिफल : 30 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु राशिफल : 30 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
सबगुरु राशिफल : 30 मई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2076, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायन, 16.38 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि :-आपके लिए आज का दिन अच्छा है, लेकिन आपको विजातीय आकर्षण से दूर रहने की आवश्यकता है। अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद न करें। नए कार्य का प्रारंभ न करें। मध्याह्न के बाद स्थिति में आकस्मिक सुधार दिखेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं।

वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। इसीलिए आज आपको संभलकर कदम उठाने होंगे, अन्यथा किसी भारी मुसीबत में फंस सकते हैं। कार्यस्थल पर मित्रों से सहयोग मिल सकता है। आपके आस-पास के स्वजनों के साथ उग्र चर्चा न हो, इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप व्यग्रता का अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बौद्धिक चर्चा और प्रवास भी संभव हो तो टालने का प्रयास करें।

मिथुन राशि :-आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। फिर भी आपको नकारात्मक मानसिक व्यवहार से बचने की आवश्यकता है। असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। मित्रों से सहोयग मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल नहीं रहेगा। शारीरिक रूप से भी आप स्वस्थ नहीं रह पाएंगे। नए कार्य का प्रारंभ न करने का साहस आज न कीजिएगा। प्रतिस्पर्धी से आगे रहेंगे।

कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ है। भावनाओं के प्रवाह में बहने से आपको बचना होगा। आर्थिक रूप से लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं। छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है। आज के दिन आपका आरोग्य भी अच्छा रहेगा और मन भी प्रफुल्लित रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन में हताशा की भावना आ जाने से मन अस्वस्थ रहेगा। मित्रों से मदद मिल सकती है।

सिंह राशि :- आज किसी भी तरह का निर्णय लेने की स्थिति में आप नहीं रहेंगे, इसलिए आवश्यक निर्णय लेने से आज आपको बचना होगा। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखिएगा। गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करें। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, इसलिए सतर्क रहना होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि :- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से धनलाभ के योग बन रहे हैं। आज परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सुख-शांति रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी वातावरण अनुकूल रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन की स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। धन-हानि, मान-हानि से संभलकर चलें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेमपूर्ण वर्तन रहेगा। घर की साज-सजावट में भी परिवर्तन करेंगे, इससे मानसिक स्वस्थता में भी वृद्धि होगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों की ओर से आर्थिक लाभ होगा। संतानों की ओर से सुख मिलेगा। मित्रों से भरपूर मदद मिलेगी। कार्यस्थल पर शांति का अनुभव करेंगे।

वृश्चिक राशि :- आपके लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके लिए भाग्यवृद्धि के संयोग हैं। विदेश स्थित स्नेहीजन से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक प्रवास होने की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। आपका प्रत्येक कार्य सफल और पूर्ण होगा। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, क्योंकि प्रात:काल के समय आपका शारीरिक स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। निषेधात्मक विचार आपके मन की स्वस्थता पर नकारात्मक असर करेंगे, इसलिए वैचारिक स्तर पर संयम रखना आवश्यक है। आर्थिक रूप से तंगी अनुभव करेंगे, परंतु आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बन रहे हैं।

मकर राशि :-आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। आज के दिन परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास या पर्यटन का आनंद उठाएंगे, परंतु मध्याह्न के बाद आपका मन व्यग्रता का अनुभव करेगा। अधिक खर्च होने से धन की तंगी रहेगी। सरकारी कार्यों में विघ्न आएंगे। अनैतिक कार्यों से सम्बंधित वृत्तियों पर अंकुश रखना पड़ेगा।

कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपका आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। आर्थिक लाभ का जबर्दस्त संयोग है। पारिवारिक जीवन में भी आनंद छा जाएगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। आनंद-प्रमोद के साथ वाहन सुख प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको कीर्ति प्राप्त होगी। नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे धन का व्यय होगा। अत: सतर्क रहें।

मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको भावनाओं के बंधन में बंध जाने का अनुभव हो सकता है। आपके कार्य दिन में संपन्न हो जाने से आनंद की मात्रा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना, अपयश का योग है। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।